नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
कोण्डागांव, 25 सितम्बर 2024
जिला पंचायत कोण्डागांव मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माण किये जाने वाले आवासों के लिये हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने तथा निर्माण सामग्री की उपलब्धता में सहायता करने के दृष्टिकोण से आवास मित्र एवं समर्पित मानव संसाधन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। उक्त पदों हेतु प्राप्त आवेदनों में से पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। जिन आवेदकों को उक्त सूची में कोई आपत्ति हो तो वे 30 सितम्बर 2024 को सायं 5 बजे तक अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेजों के मूल प्रति के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइटhttps://kondagaon.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
