मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
Spread the loveगेम चेंजर्स’ में अमित त्रिवेदी ने...
इंडोर स्टेडियम में वृहद रूप से किया गया साफ-सफाई
गरियाबंद, 25 सितंबर 2024
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने जिले में 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ किया था। इसी तारतम्य में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं अग्रणी बैंक कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिला मुख्यालय गरियाबंद के इंडोर स्टेडियम में स्वाभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक के अधिकारी – कर्मचारी, नगरीय निकाय के कर्मचारियों, खिलाड़ियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने मैदान में उगे खरपतवार, वेस्टेज पॉलीथिन, पानी बॉटल एवं कचड़े की साफ – सफाई श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान स्वच्छता को अपनाने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री आसिफ मेमन, लीड बैंक अधिकारी श्री मोहम्मद मोफिज, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री दीनबंधु ध्रुव, अंत्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता, सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ. उषा ध्रुव, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री हेमनाथ सिदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती संध्या वर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री विप्लव धृतलहरे, अकाउंट ऑफिसर श्री पीएल पुसारिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
