बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
इंदौर दिनांक 23 सितंबर 2024। देवास में आयोजित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स की बैठक के दौरान इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद महापौर श्री भार्गव मध्य प्रदेश के सभी महापौरों का प्रतिनिधित्व करेंगे और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस बैठक में उपस्थित मेयर काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी पटेल और संगठन के महासचिव श्री उमा शंकर गुप्ता ने महापोर श्री पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। महापौर श्री भार्गव की इस नई जिम्मेदारी के तहत वे प्रदेश के सभी महापौरों के प्रशासनिक मुद्दों को सुलझाने और उनकी आवाज़ को प्रदेश स्तर पर बुलंद करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने सभी महापौरों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाना और स्थानीय प्रशासन को सुदृढ़ बनाना रहेगा।
