फिक्की एफएलओ के रेट्रो गरबा में 200 से अधिक महिलाओं ने कृष्ण थीम पर किया गरबा
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
इंदाैर, 21 सितंबर । इंदाैर शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने बड़े भाई काे मैसेज किया था। लेकिन जब तक परिजनाें ने मैसेज देखा तब तक युवक ने माैत काे गले लगा लिया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में इंदिरा नगर निवासी युवक अमित राठाैर (30 साल) ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले अमित ने अपने भाई को सुबह 5.30 बजे मैसेज किया था। बड़े भाई रवि राठोर ने बताया कि मैसेज में लिखा “मेरी प्रॉब्लम का एक ही हल है, ऐसा मेरे महाकाल ने कहा है।” इसकी बाद फांसी लगा ली। टॉवेल बांधकर फांसी लगाई थी। मम्मी सुबह 6 बजे उठी तो उन्होंने अमित को फंदे पर लटके हुए देखा। मां ने घर के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। अमित कम्प्यूटर टाइपिंग का काम करता था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
