Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक साथ 340 जवानों का तबादला, जानें किसे कहा मिली नई पोस्टिंग
Spread the loveकोंडागांव । कोंडागांव जिले में बड़ी...
Spread the loveकोंडागांव । कोंडागांव जिले में बड़ी...
Spread the love21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन...
Spread the loveरायपुर.छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं...
दुर्ग/रायपुर, 21 सितंबर ।दुर्ग जिले में जिले के ढौर गांव की रहने वाली 32 साल की महिला की शुक्रवार शाम को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से महिला का इलाज चल रहा था। जिले में स्वाइन फ्लू से यह 7वीं मौत है।अब तक 36 स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं जिसमें उपचार के बाद 23 स्वस्थ हो चुके हैं ।
दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 6 और मरीज रायपुर और दुर्ग के अस्पतालों में भर्ती है। इनमें 2 मरीज रायपुर के एम्स अस्पताल में और एक-एक दुर्ग के सेक्टर-9, शंकराचार्य, बीएम शाह और पल्स अस्पताल में भर्ती हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला फेफड़े और शरीर में अन्य जगह सिस्ट अर्थात गांठ बनने की बीमारी से पीड़ित थी।इसी परेशानी के कारण घर वालों ने उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। गले में खराश के साथ सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
