ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
गरियाबंद 21 सितम्बर 2024
कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला पशु कल्याण समिति गरियाबंद का गठन किया गया है। जिसका पंजीयन रजिस्टार फर्म एवं सोसायटी रायपुर से करा लिया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उपसंचालक पशुधन विकास विभाग श्री ओ.पी तिवारी को पशु कल्याण समिति गठन करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में त्वरित कार्यवाही कर समिति का गठन एवं पंजीयन कार्य पूर्ण किया गया। जिला पशु कल्याण समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होगें, जिसके अनुक्रम में कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल समिति के प्रथम अध्यक्ष के रूप में समिति का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन करेंगे। समिति के गठन हो जाने के उपरांत जिले में ही पशु पालकों एवं पशुधन के कल्याणार्थ विशेष कार्यक्रम, योजनाओं का निर्धारण एवं क्रियान्वयन हो सकेगा।
