CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मंत्रालय में पदस्थ 38 अफसर हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट..!!
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे...
माताओं और पालकों को दी जा रही है पोषण आहार की जानकारी
एमसीबी/19 सितम्बर 2024
प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह महाअभियान के अंतर्गत वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण स्तर का लगातार आकलन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत, जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में 0 से 6 साल तक के बच्चों के पोषण स्तर का आकलन किया जाता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने और कुपोषण से होने वाले नुकसान के बारे में गर्भवती माताओं और पालकों को जागरूक किया जा रहा है। केन्द्रों में बच्चों के वजन त्यौहार मनाने, सही पोषण, देश रोशन, और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, पौष्टिक आहार की जानकारी देते हुए माताओं को बच्चों के भोजन में हरी सब्जियां, चावल, दाल, और रोटी को शामिल करने की सलाह दी जा रही है। पोषण के विभिन्न स्रोतों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है।
