साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
कार्यक्रम में राष्ट्रपति महोदय के कर-कमलों से उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का भूमिपूजन वर्चुअली किया जायेगा। इसके पश्चात राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का उद्बोधन होगा। प्रात: 11.05 पर राष्ट्रपति महोदय कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से होगा।
इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय श्री महाकालेश्वर मन्दिर के लिये प्रस्थान करेंगी। प्रात: 11.40 पर राष्ट्रपति महोदय का श्री महाकाल लोक के नन्दी द्वार पर आगमन होगा। नन्दी द्वार पर राष्ट्रपति महोदय का स्वागत स्वस्ति वाचन एवं शंख वादन से होगा। इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय श्री महाकालेश्वर मन्दिर दर्शन के लिये प्रस्थान करेंगी एवं ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगी। नन्दी हॉल में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति महोदय का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत किया जायेगा। दर्शन के पश्चात मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति महोदय श्रमदान करेंगी। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर राष्ट्रपति महोदय का फोटो सेशन होगा।
