Aaj ka Rashifal 05 November 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दिया धन्यवाद, जन्मदिन पर उन्हें बधाई देकर शुभेच्छाएं भी व्यक्त कीं
रायपुर. 17 सितम्बर 2024
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 23 हजार 071 लाभार्थी परिवारों को आज अपने नए आशियाने में प्रवेश पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में देश के चार लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित मकानों में गृहप्रवेश करा रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के 68 नगरीय निकायों के 23 हजार 071 परिवार भी शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास के बीच वहां से भेजे संदेश में सभी लाभार्थी परिवारों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा है कि आज आप सभी को अपने सपनों का आशियाना मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आप लोगों का गृहप्रवेश कराने वाले हैं। श्री साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त की हैं कि आप इसी तरह लोगों का जीवन आसान बनाते रहें और लगातार हमारा नेतृत्व करते रहें।
