उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
गोलबाजार में 115 वर्षों से विराजित हो रहे हैं गणपति
रायपुर 15 सितंबर । विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार की देर शाम राजधानी रायपुर के गोल बाजार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां हनुमान मंदिर के समीप श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन कर नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर तिलक लगाया और विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की। मुख्यमंत्री ने भगवान विघ्न विनायक से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास बीते 115 वर्षों से श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा की स्थापना की जाती है। यहां विराजित की जाने वाली गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता के कारण न सिर्फ गोल बाजार बल्कि पूरे रायपुर में आकर्षण का केन्द्र होती है। गोल बाजार पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा ढोल-नंगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। यहां समिति ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर उनका अभिवादन किया। गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री श्री साय पास ही स्थित 150 वर्ष से अधिक पुराने हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नितिन नबीन, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, केदार गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
