अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति की कराएं सर्वे – संभाग आयुक्त राठौर
Spread the love– ग्रीष्मकालीन रबि धान की फसल...
Spread the love– ग्रीष्मकालीन रबि धान की फसल...
Spread the loveभिलाई इस्पात संयंत्र के बोरिया गेट...
Spread the love–जिले में 26,500 से अधिक श्रमिकों...
नई दिल्ली, 10 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में नरवाना विधानसभा से कृष्ण कुमार बेदी, राई से कृष्णा गहलावत, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, नारनौल से ओम प्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में भाजपा ने दो मंत्रियों का टिकट काटा है। इसमें बावल सीट से बनवारी लाल और बड़खल से शिक्षा मंत्री रहीं सीमा त्रिखा शामिल हैं।
वहीं, भाजपा ने इस सूची में दो महिलाओं को भी टिकट दिया है। इसमें राई से कृष्णा गहलावत औऱ गुरुग्राम की पटौदी से बिमला चौधरी को टिकट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा ने अब तक 90 सीटाें वाली राज्य की विधानसभा के लिए 88 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
