कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा
Spread the loveरायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर...
Spread the loveरायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveजगदलपुर.धनतेरस पर बस्तर के बाजारों में...
बाढ़ एवं आपदा के दौरान जिले में नगर सेना की पूरी टीम तत्परतापूर्वक जान माल की रक्षा के सक्रिय रहते है। किसी भी प्रकार के आपदा आने पर बचाव दल मौके पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते है। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर गर्भवती महिला श्रीमती चिंता वडे ग्राम चोकन पाल पंचायत गंगालूर को प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव के लिए गंगालूर स्वास्थ केंद्र लाया जाना था। लेकिन कमकनार घाट में मिंगाचल नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नगर सेना के रेस्क्यू टीम को रेड्डी भेजा गया। जहां गर्भवती महिला को नदी पार कराया गया और महिला को स्वास्थ केंद्र गंगालूर ले जाया गया।
रेस्क्यू टीम में कुम्हार कृष्ण राव, जिल्युस तिर्की, कृष्णदेव चालकी, संदीप भगत, मनीराम तेलम, रामचंद्र पवार, रैन्नु मिंज कन्हैया दुब्बा और अरुण दुब्बा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षित अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिला एवं उनके परिवार ने नगर सेना की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
