नलखेड़ा ज्वेलरी लूटकांड का पर्दाफाशः नलखेड़ा पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14.125 किलो चांदी बरामद
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
अररिया, 04 सितंबर। बिहार मेंअररिया लोकसभा सीट के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को उनके मोबाइल नंबर पर नेपाली मोबाइल नंबर से रंगदारी के साथ जान मारने की धमकी मिली है।
नेपाली मोबाइल नंबर से टेक्स्ट मैसेज लिखकर रंगदारी और जान मारने की धमकी मिली।यह धमकी जेल में बंद कुख्यात सजायाफ्ता दिनेश राठौर के भाई विनोद राठौर ने दी है।मामले को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को अपने लैटर पैड पर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है।
सांसद के आवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल संख्या 8287978430 पर 27 अगस्त के दोपहर में करीबन एक बजकर 51 मिनट में दो बार फोन कॉल आया था।यह फोन कॉल नेपाल के मोबाइल नंबर 977-9819067748 से आया था।नेपाल के मोबाइल नंबर होने के कारण वह फोन कॉल रिसीव नहीं किया गया।जिसके बाद सांसद के मोबाइल नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज उसी मोबाइल नंबर से आया।जिसमे उन्हें धमकी दी गई।
मोबाइल पर भेजे गए धमकी में लिखा गया था कि यह मेरा आखिरी वार्निंग है। मेरे भाई दिनेश राठौर को जेल से छुड़ाओ और 10 लाख रुपये मेरे भाई को जेल गेट पर भेजो। नहीं तो अररिया जिला में कहीं भी किसी समय भी बम, गोलियों से उड़ा देंगे।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल पर नेपाली नंबर से आये मैसेज को उनके द्वारा 01 सितंबर 2024 को देखा गया।जिसके बाद उन्होंने ऐतिहातन नगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराया है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी दिनेश राठौर और उसके गैंग के निशाने पर बहुत दिनों से हैं।
इधर पुलिस मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।नगर थानाध्यक्ष ने बुधवार को मामले में फिलहाल जांच किए जाने की बात कही है।
