सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
Spread the loveकरीब 60 लाख रुपए के सहायक...
Spread the loveकरीब 60 लाख रुपए के सहायक...
Spread the loveगोवर्धनपुर पुल, मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन...
Spread the loveआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का...
रायपुर, 03 सितम्बर 2024
वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन बुधवार 04 सितम्बर एवं गुरूवार 05 सितम्बर को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री देवांगन 04 सितम्बर को शाम 6.00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। उद्योग मंत्री श्री देवांगन 5 सितम्बर को सबेरे 10.00 बजे सभी राज्यों के उद्योग मंत्रियों के कांन्फ्रेंस में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम द्वारिका स्थित पलाश हॉल में यशोभूमि, उद्योग संगम में आयोजित होगा। तत्पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 7.00 बजे इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानतल नई दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान कर शाम 8.50 बजे रायपुर लौट आयेंगे।
