CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
नई दिल्ली। देश के पश्चिम मध्य उत्तरी बंगाल की खाड़ी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों कलिंगपट्टनम और गोपालपुर के पास एक भारी डीप डिप्रेशन यानी कि लो प्रेशर बनने कारण मानसून ने अपना रुख बदल लिया है। अब गुजरात में नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों में मध्यम से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटो में मूसलाधार बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 1 सितंबर को आंध्र प्रदेश की तटीय भाग, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों में मध्यम से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटो में मूसलाधार बारिश की संभावना है। उत्तरी भारत खासकर दिल्ली-एनसीआर में उतनी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में अभी भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के मौसम काफी बदलाव होगा है। 1 सितंबर को राज्य में बिहार में बारिश की तो संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के राज्यों का हाल भी यहीं रहने वाला है। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 35 तक रहा, मगर लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ऐसा ही हाल रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर ते कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, मगर लोगों को उमस भी खासा परेशान करने वाली है। पिछली आधी रात से बंगाल की खाड़ी में आंध्र के तट के पास एक डीप डिप्रेशन डेवलप हो रहा है। इसके वजह से सेंट्रल इंडिया और साउथ सेंट्रल इंडिया के भागों में भारी बारिश हो सकती है। डिप्रेशन के चक्र को समझे तो भारत के पश्चिमी भागों में से बंगाल की खाड़ी तक डेवलप हो रही है। इसके रास्तों में पड़ने वाले भागों में भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, रायलसीमा (आंध्र प्रदेश और तामिलनाडु के भाग) में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में तेलंगाना और विदर्भ में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन भागों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, तटीय अंध्र प्रदेश, रायल सीमा, पूर्वी कर्नाटक, मराठवाड़ा, केरल और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इन भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोतर राज्यों बारिश बनी रहेगी।
