CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
नई दिल्ली, 28 अगस्त । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के 54वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी समारोह की पूर्व संध्या पर भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई।
पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर शाह नए आपराधिक कानून-नागरिक केंद्रित सुधार विषय पर डॉ. आनंद स्वरूप गुप्ता स्मृति व्याख्यान भी देंगे। वह वर्ष 2023 और 2024 के लिए विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (एमएसएम) विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री शाह नए आपराधिक कानूनों पर ब्यूरो के प्रकाशन ‘भारतीय पुलिस जर्नल’ के विशेष संस्करण का विमोचन करेंगे।
समारोह में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के महानिदेशक, केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख, गृह मंत्रालय और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो वर्ष 1970 में अपनी स्थापना के बाद से पुलिसिंग में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुलिस के थिंक टैंक के रूप में काम कर रहा है। इस संस्थान का उद्देश्य पुलिस और सुधारात्मक सेवाओं के लिए नीतियों और प्रक्रिया को विकसित करने के साथ नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकियों की खोज करना है। इसके अलावा कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता निर्माण, राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा भी देना है।
