ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
Spread the love देवरिया, 06 अक्टूबर । उत्तर...
Spread the love देवरिया, 06 अक्टूबर । उत्तर...
Spread the love इस्लामाबाद, 06 अक्टूबर । संयुक्त...
Spread the love नई दिल्ली, 06 अक्टूबर ।...
रक्षा मंत्री को सुरंग के वास्तविक प्रयोग से अवगत कराया गया
नई दिल्ली, 25 अगस्त । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका यात्रा के दौरान टेनेसी के मेम्फिस में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र (एनएसडब्ल्यूसी) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (एलसीसी) का दौरा किया। यह दुनिया की सबसे वृहद एवं तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत जल सुरंग सुविधाओं में से एक है। यहां पर पनडुब्बियों, टारपीडो और नौसेना के सतही जहाजों तथा प्रोपेलरों का परीक्षण किया जाता है। रक्षा मंत्री को इस केंद्र के बारे में जानकारी देकर सुरंग के वास्तविक प्रयोग के बारे में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत, भारतीय नौसेना के महानिदेशक, नौसेना संचालन कर्मी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से रक्षा प्रौद्योगिकी परामर्शदाता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अमेरिकी नौसेना के नीति उप-अवर सचिव ने उनका स्वागत किया और सतही युद्धक केंद्र के कमांडर तथा तकनीकी निदेशक ने तमाम उपयोगी जानकारी उनके साथ साझा की। इस महत्वपूर्ण चर्चा का उद्देश्य भारत में स्वदेशी डिजाइन और विकास के उद्देश्य से इसी प्रकार की सुविधाओं की शुरुआत के लिए चल रहे प्रस्ताव की दिशा में सहयोग करना भी है।
