राज्यपाल डेका ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन किए अर्पित
Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज...
Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज...
Spread the loveरायपुर। डीजीपी अरुण देव गौतम ने...
Spread the loveरायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में...
भाेपाल, 25 अगस्त । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार काे इंदौर में आयोजित हो रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार बालक कन्हैया के रूप में और माताएँ माँ यशोदा के रूप में शामिल होंगी। इंदौर में हो रहे इस कार्यक्रम की थीम माँ अहिल्या की कामना, “हर घर कन्हैया – हर माँ यशोदा” और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर केन्द्रित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुष्प-वर्षा कर इस अदभुत उत्सव के साक्षी बनेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि कार्यक्रम इंदौर के दशहरा मैदान में सुबह 10.30 बजे से होगा। कार्यक्रम में माधवास बैंड की प्रस्तुति और बल्लू जी एवं उनकी टीम द्वारा बांसुरी वादन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मटकी फोड़ का आयोजन, बाल गोपाल का पूजन और माखन-मिश्री का वितरण भी किया जाएगा।
