ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य सरकार को दिए ये निर्देश …
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल...
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़...
नई दिल्ली । चीन ने फिर से बॉर्डर पर साजिश रचना शुरू किया है। लद्दाख से लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की सेना ने 6 नई हेलीस्ट्रिप बनाई है। सैटेलाइट तस्वीरों के द्वारा इसका खुलासा हुआ है। जहां हेलीस्ट्रिप बनाई गई है, वे वेस्टर्न तिब्बत में मौजूद है। लद्दाख के डेमचोक से इन हेलीस्ट्रिप की दूरी 100 मील है, इस कारण खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। फिलहाल भारत सरकार की ओर से मुद्दे पर कोई जवाब नहीं आया है। गेयायी नाम की जगह पर हेलीस्ट्रिप को बनाया है। यहां पर अभी कंस्ट्रक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है। हेलीस्ट्रिप बनाने की शुरुआत अप्रैल, 2024 में हुई थी। तस्वीरों से पता चलता है कि यहां पर 6 हेलीस्ट्रिप तैयार की जा रही है। इसका मतलब है कि यहां सिर्फ 1 या 2 हेलीकॉप्टर नहीं, बल्कि आधा दर्जन से एक दर्जन हेलीकॉप्टर एक साथ तैनात हो सकते हैं। यह लद्दाख के डेमचोक से सिर्फ 100 मील और उत्तराखंड के बाराहोती से 120 मील दूर है। डेमचोक भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच संघर्ष क्षेत्र रहा है। चीन की सेना अक्सर ही एलएसी के करीब हेलीपैड या कंस्ट्रक्शन करती रही है। पिछले कुछ सालों में कई सारी सड़कों का निर्माण भी इस इलाके में किया है। भारत ने भी लद्दाख के करीब चीनी हिस्से पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है।
