Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
नई दिल्ली,। आज के समय में अपने घर का सपना महंगे सौदे से कम नहीं है। अपना सपना पूरा करने घर खरीदने के लिए सभी के पास मोटी रकम नहीं होती है, तो लोग अपनी गाढ़ी कमाई के साथ बैंक से लोन भी लेते हैं और उसकी किश्तें चुकाते हैं। लोन लेते समय कई तरह की सावधानियां बरतनी होती हैं, लेकिन अगर आपकी किश्तें पूरी हो चुकी हैं या फिर आप अपना लोन क्लोज कराने जा रहे हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। बैंक का कर्ज चुकाने के बाद आपको दस्तावेज लेना जरुरी है, अगर इसे लेने से चूके तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। घर खरीदने के लिए सभी बैंक होम लोन देते हैं और लोन देते समय आपके द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री को अपने पास रख लेते हैं। फिर जब आप लोन चुका देते हैं, तो ये आपको वापस मिल जाती है लेकिन अगर आप होम लोन भर रहे हैं या फिर वह खत्म होने वाला है या आप एकमुश्त रकम जमा कर इसे क्लोज कराने का प्लान कर रहे हैं, तो कर्ज चुकाने के साथ ही आप अपने संबंधित बैंक से दस्तावेजों को लेना न भूलें, इन्हें बैंक से लेने में ही भलाई है, नहीं तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। इनमें पहला दस्तावेज है एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट और दूसरा है एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट। होम लोन चुकाने के बाद बैंक से मिलने वाला सर्टिफिकेट इस बात का सबसे बड़ा सबूत होता है, कि आप बैंक का पूरा लोन चुका चुके हैं और अब आपके ऊपर किसी तरह का कोई बकाया नहीं है। बैंक से एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने का मतलब दूसरे शब्दों में ये है कि अब आपको बैंक को कुछ नहीं देना है। एनओसी लेते समय कुछ और बातों का भी ध्यान रखना होगा, जैसे कि इस डॉक्युमेंट पर चेक जरूर कर लें कि इसमें लोन क्लोज की तारीख, रजिस्ट्री के अनुरूप आपका नाम, बैंक अकाउंट डिटेल, लोन से संबंधित सभी जानकारियां और आपकी प्रॉपर्टी डिटेल सही-सही भरी हुई है या नहीं। अगर आपको किसी भी जानकारी में कुछ करेक्शन कराना है, तो बैंक अधिकारी से बात कर इसे सही करवा लें। दूसरा अहम दस्तावेज एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट जो कि लोन क्लोज कराने के बाद आपको रजिस्ट्रार ऑफिस से लेना होता है। इस डॉक्युमेंट्स से ये पुष्टि होती है कि आपकी इस संपत्ति पर अब किसी भी तरह की कोई देनदारी नहीं है। ये महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट आपके पास होना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि जब आप अपनी इस संपत्ति को बेचते हैं तो खरीदने वाली पार्टी को इसे दिखाना होता है. ऐसे में लोन क्लोज कराने के साथ ही इस एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट को जरूर ले लें।
यही नहीं ये सर्टिफिकेट आपको आगे लोन दिलाने में भी मददगार साबित होता है। इसलिए सावधानी से दस्तावेज चेक करते हुए आप बैंक और रजिस्ट्रार ऑफिस से अपने ये दस्तावेज जरूर ले लें।
