GST काउंसिल के फैसले से मेडिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री खुश, AiMeD ने सरकार का जताया आभार
Spread the loveनई दिल्लीनई दिल्ली में 8 अक्टूबर...
Spread the loveनई दिल्लीनई दिल्ली में 8 अक्टूबर...
Spread the loveमुंबई भारत में बना स्वदेशी जहाज...
Spread the loveनई दिल्ली दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर...
ढाका। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में ढाका विश्वविद्यालय में ‘राजू स्कल्प्चर’ (ढाका विश्वविद्यालय में एक छात्र की स्मृति में बनाया गया स्मारक) के निकट प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां भी ले रखी थीं जिन पर लिखा था बलात्कारियों को फांसी दो, क्या मैं अगली हूं?, हिंसा बंद करो। ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने भौतिकी विभाग की छात्रा ने कहा, हम बंगाल में बलात्कार के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के असहयोगपूर्ण रवैये से अवगत हैं। मानव विज्ञान विभाग की छात्रा आन्या फहमीन ने कहा, दुनियाभर में महिलाओं को दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध का सामना करना पड़ता है और हम कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले में निष्पक्ष जवाबदेही के लिए चल रहे आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं। वित्त विभाग की छात्रा अनिका अरेफिन अनु ने कहा, हमें महिलाओं के लिए एक सुरक्षित देश बनाना होगा। छात्रों ने विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और हमें अपनी सरकार पर सभी बलात्कार के मामलों में मुकदमा चलाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालना होगा। , छात्रों ने पूरे परिसर में तख्तियां लेकर मार्च किया।
