पुष्पा 2 के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी के बीच पत्नी थबिथा बंदरेड्डी संग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने पहुंचे सुकुमार।
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल...
Spread the loveमुंबई, ज़ी म्यूज़िक द्वारा प्रेज़ेंटेड, ‘भाभी...
नई दिल्ली,। पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस उपलब्धि के साथ, पीएम मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे जिन्होंने लगातार दस बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। साथ ही, पीएम मोदी इंदिरा गांधी की बराबरी करेंगे, जिन्होंने लाल किले पर 16 बार तिरंगा फहराया था। पीएम मोदी इस मामले में पंडित जवाहरलाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लाल किले पर 17 बार लगातार तिरंगा फहराया था। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार 17 सालों तक लाल किले पर झंडा फहराया। इसके बाद इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 और 1980 से 1984 तक 16 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 तक दस बार इस परंपरा को निभाया था। इस स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त पर लाल किले में समारोह के लिए 11 श्रेणियों में कुल 18 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें चार हजार खास मेहमान महिलाएं, किसान, युवा और गरीब वर्ग के लोग भी शामिल होंगे। यह वर्ग पीएम मोदी द्वारा देश की चार प्रमुख जातियों के रूप में पहचाना गया था। इसके अलावा, पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल सभी खिलाड़ियों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस प्रकार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की विविधताओं और उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने से समारोह और भी खास हो जाएगा।
