नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
नई दिल्ली । हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट में किए गए दावों के बाद निवेशकों में दहशत है। इस बार हिंडनबर्ग के निशाने पर शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच और उनके पति हैं। इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कुछ कंपनियों का भी जिक्र किया है। ये वो कंपनियां हैं, जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। ऐसे में इस बात की आशंका है कि सोमवार को जब ट्रेडिंग की शुरुआत होगी तब इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अडानी समूह के शेयरों में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट में फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी आईआईएफएल के अलावा नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट का भी जिक्र है। ये दोनों कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। आईआईएफएल के शेयर की कीमत बीएसई इंडेक्स पर 423 रुपये है। बीते शुक्रवार को शेयर में 2 फीसदी तक की गिरावट आई। वहीं, एनएसई पर नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के शेयर की कीमत 137 रुपये है। बीते शुक्रवार को यह शेयर करीब 5% टूटकर बंद हुआ। एक अन्य कंपनी माइंडस्पेस के शेयर की कीमत 343 रुपये है। बीते शुक्रवार को यह शेयर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
