राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love उज्जैन, 21 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – ग्वालियर के महाराज ने...
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में मची उथलपुथल और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि कि आज पड़ोसी मुल्कों में हिंदुओं को खोज कर मारा जा रहा है। मठ और मंदिर तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इतिहास से सीख लेनी होगी और सनातन की रक्षा के लिए एक होना होगा। मुख्यमंत्री योगी ने दिगंबर अखाड़े में राम मंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्र दास परमहंस की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित था। उन्होंने अपने जीवन को राम मंदिर के लिए मिशन बनाया। परमहंस की मूर्ति को देख ऐसा लगा कि अभी कुछ बोलने वाले हैं। मुझे मूर्ति स्थापना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गौरक्षपीठ और दिगंबर अखाड़ा एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। तत्कालीन महंत दिग्विजय नाथ के सानिध्य में आंदोलन में अग्रणी रहे। आज अयोध्यावासियों को पूरे देश में सम्मान मिल रहा, सम्मान मिलता नहीं सम्मान सुरक्षित करना होगा। सीएम ने कहा कि संतों की पहचान यही है। परमहंस जी वापस दिगंबर अखाड़ा में विराजमान हो गए हैं। परमहंस महराज जी मेरे गुरु के गुरु थे।
