इंदौर के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शामिल होगा ‘ढोली तारा 5.0’, दोगुने क्षेत्र में सजेगा गरबा का भव्य मंच
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveलॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
इंदौर, मध्यप्रदेश, 7 अगस्त, 2024: बीते कुछ समय में मध्य प्रदेश के लोगों में डायमंड ज्वेलरी को लेकर रुझान काफी तेजी से बढ़ा है। ग्राहकों को इसकी आसान पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मध्य प्रदेश में भव्य प्रवेश किया है। पहला एक्सक्लूसिव शोरूम हाल ही में, अहिल्या नगरी, इंदौर में शहनाई रेजीडेंसी, होटल अमर विलास के सामने, एबी रोड, इंदौर खोला गया, जिसका भव्य उद्घाटन श्री घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, हरि कृष्णा ग्रुपः श्री पराग शाह, डायरेक्टर किसना डायमंड ज्वेलरी, इंदौर शहर के मेयर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं। BJA नेशनल प्रेजिडेंट श्री पृथ्वीराज कोठारी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह भारत में KISNA का 32वाँ शोरूम है।
उद्घाटन को विशिष्ट बनाते हुए मध्यप्रदेश के टॉप स्टूडेंट्स को ‘डायमंड्स ऑफ एमपी’ स्कॉलरशिप के माध्यम से सम्मानित किया गया। यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स को प्रदान की गई, जिन्होंने वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश बोर्ड से कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में इस तरह की पहल करने वाला यह भारत का पहला शोरूम बन गया है। किसना की समाज को वापस देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, लॉन्च इवेंट के दौरान वृक्षारोपण अभियान का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही, ऑफर के रूप में किसना डायमंड पर 20% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट की पेशकश कर रहा है।
उद्घाटन के बारे में टिप्पणी करते हुए, श्री घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, हरि कृष्णा ग्रुप, ने कहा, “हम इंदौर में अपना पहला एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह विस्तार हमारे ‘हर घर किसना’ विज़न के अनुरूप है, जहाँ हमारा लक्ष्य खुद को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ज्वेलरी बैंड
के रूप में स्थापित करना है, ताकि हम प्रत्येक महिला के डायमंड ज्वेलरी के सपने को साकार कर सकें। सभी
मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धि और उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।”
लॉन्च को लेकर उत्साहित, श्री पराग शाह, डायरेक्टर, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, ने कहा, “मध्य प्रदेश में प्रवेश करने को लेकर बेहद उत्साहित है। इंदौर का बाजार परंपरा और आधुनिकता का अनोखा मिश्रण प्रस्तुत करता है, और हम इस जीवंत शहर में अपने नए स्टोर और सार्थक पेशकशों के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएँ देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारा नया शोरूम ग्राहकों को खरीदारी के बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा, जो नवीनतम ट्रेंड्स के साथ स्थानीय पसंद का आदर्श मिश्रण शामिल करता है।”
फ्रेंचाइजी पार्टनर श्री संजय सर्राफ एवं सौरभ सर्राफ ने कहा, “किसना का गर्वित भागीदार होने के नाते, हम इस प्रतिष्ठित ब्रैंड को इंदौर में लाने के लिए अत्यंत प्रसन्न हैं। हमारा शोरूम एक शानदार और व्यक्तिगत शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे हर ग्राहक को उनकी पसंद की परफेक्ट ज्वेलरी मिले।”
