Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 22 October 2026:...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
ढाका । बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच कुछ छात्रों ने एक मुहिम शुरू कर दी है। यह लोग बारी-बारी से मंदिरों की रक्षा कर रहे हैं, ताकि प्रदर्शनकारी मंदिरों को निशाना न बना सकें। गौरतलब है कि नरसिंगदी जिले के कांदीपारा गांव में काली मंदिर पर हमला हुआ है। रात के तीन बजे ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर की पहरेदारी करते हुए छात्रों के विजुअल्स वायरल हो रहे हैं। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। पीएम शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ चुकी हैं और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। बांग्लादेश के मुस्लिम धर्मगुरु भी मंदिरों की हिफाजत कर रहे हैं। इसके अलावा हिंदू इलाकों में सेना तैनात है। बांग्लादेश में देशव्यापी आंदोलन के समन्वयकों ने छात्रों से यह तय करने को कहा कि पीएम शेख हसीना के पद से हटने के बाद देश में पैदा हुई स्थिति में किसी को भी लूट का मौका न मिले। इसके साथ ही समन्वयकों ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का आग्रह किया है। आंदोलन के समन्वयकर्ताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने छात्रों से कहा कि वर्तमान स्थिति में किसी को भी लूट करने का मौका न मिले। नाहिद ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करनी है। इस अवसर पर किसी को भी लूटने का मौका नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्वक सड़कों पर बैठने की अपील करते हुए कहा कि उनके आंदोलन का उद्देश्य अन्य बातों के अलावा दमनकारी व्यवस्था में सुधार करना भी है। ढाका में, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कहा कि हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालने जा रही है।
