मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
M/P मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव युवाओं की समस्याओं को खत्म करने के लिए पूरी तरह से एक्टिव हैं। प्रदेश में निवेश करने के वाली कंपनियों से सीएम लगातार संपर्क कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार आईटी सेक्टर में निवेश लाने की तैयारी में जुट गई है। सीएम मध्य प्रदेश को आईटी का हब बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। इसके लिए आने वाले 8 अगस्त को सीएम बेंगलुरु के दौरे पर रहेंगे, यहां पर मुख्यमंत्री का बिजनेस मैन के साथ इंटरैक्टिव सेशन होगा, इसका क्या उद्देश्य है आइए जानते हैं।
8 अगस्त को बेगलुरु का दौरा करेंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश को आईटी का हब बनाने के लिए विशेष फोकस कर रहे हैं। आईटी सेक्टर में निवेश लाने की तैयारियों पर भी मुख्यमंत्री जोर देने में जुट गए हैं। इसके तहत आगामी 8 अगस्त को बेगलुरु का दौरा करेंगे। यहां पर इंटरेक्टिव सेशन होगा। बता दें कि मध्य प्रदेश फरवरी, 2025 में होने वाले “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025” से पहले ‘रोड़ टू जीआईएस’ श्रृंखला का हिस्सा है, ऐसे में GIS में आईटी सेक्टर में निवेश करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों को निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे। बता दें कि बेंगलुरु में आईटी का हब है, यहां पर टीसीएस, आईबीएम जैसी कई बड़ी कंपनिया है।
निवेश पर विस्तार से चर्चा की जायेगी
मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के मुताबिक मीटिंग के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएँ (आईटीईएस), इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम), कपड़ा और परिधान, एयरोस्पेस और रक्षा, ऑटोमोबाइल और ओईएम, फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस संबंधी उद्योगों के प्रदेश में निवेश पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।
बेंगलुरु आईटी हब
बेंगलुरु को आईटी का हब कहा जाता है, यहां पर विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, आईबीएम जैसी कई बड़ी आईटी कंपनियां हैं, जहां पर दुनिया भर के लोग जॅाब करने जाते हैं। बेंगलुरू को सिलकान वैली भी कहा जाता है। बेगलुरु से पहले इस तरह का सत्र मुंबई और कोयंबटूर में आयोजित किया जा चुका है।
