मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 18 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
Spread the love – निवाड़ी-टीकमगढ़-छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट,...
अजमेर और कोटा के कलेक्टर रहे आईएएस गौरव गोयल अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संयुक्त सचिव होंगे। 2006 बैच के गोयल मौजूदा समय में राजस्थान के राज्यपाल के सचिव है। प्रशासनिक क्षेत्र में गौरव गोयल को सरल और सदव्यवहार का आईएएस माना जाता है। पिछली कांग्रेस सरकार में गोयल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिव भी रहे। गोयल का आमजन से भी अच्छा व्यवहार होता है, इसलिए गोयल बड़े और प्रभावशाली राजनेता की पसंद रहे है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गोयल के सद्व्यवहार और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए ही अपना संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। गोयल जब कोटा के कलेक्टर थे, तब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। गोयल ने कोटा के कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ साथ शहरवासियों को भी लाखों की संख्या में एकत्रित कर योग करवाया। तब पूरे देश में गोयल की प्रशंसा हुई। गोयल की कार्यप्रणाली से ओम बिरला पहले से ही परिचित है। गोयल की दिल्ली में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति पद हुई है, जब महाराष्ट्र के राजनेता हरिभाऊ किशन राव ने राजस्थान के राज्यपाल का पद संभाला है।
About the Author
