ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
संत श्री विज्ञानदेव, विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित उपस्थित लोगों ने एक पेड़ मां के नाम लगाया पौधा
कोंडागांव, 01 अगस्त 2024
तीरंदाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत श्री विज्ञानदेव, विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी एवं तीरंदाजी के प्रशिक्षुओं ने वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही यहां तीरंदाजी के प्रशिक्षुओं को खेल सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर संत श्री विज्ञानदेव ने कहा कि इस परिसर में वृक्षारोपण के कार्य को आगे बढ़ाते हुए पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने वृक्षों को अनिवार्य बताते हुए कहा कि पर्यावरण के ठीक रहने पर ही जीवन का विकास होगा। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति पूजक हैं तथा नदी, पहाड़, वृक्षों के महत्व को समझते हुए उनकी पूजा करते हैं। प्रकृति में संतुलन के लिए वृक्षों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
