बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
शिविरों में राजस्व अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिए निर्देश
जशपुरनगर 02 अगस्त 2024
बगीचा एसडीएम श्री ओंकार यादव ने आज बगीचा तहसील के समस्त राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बगीचा अनुभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारीगण उपस्थित थे।
एसडीएम श्री यादव ने बैठक में अभिलेख शु़द्धता, नक्शा बटाकन, टीएल, जनदर्शन, ऑनलाईन भुइया, नामांतरण, बटवारा प्रकरण में प्रतिवेदन, गिरदावरी अपडेशन, आरबीसी सड़क दुर्घटना प्रकरण में प्रतिवेदन, नवीन पदस्थ पटवारियों के हल्का में पोस्टिंग, अतिक्रमण का प्रतिवेदन, न्यायालय में प्रतिवेदन, एफआरआई में नए सर्कुलर के आधार पर नामांतरण का प्रकरण तैयार करने, भू अर्जन प्रकरण में जिओ रिफ्रेसिंग सहित अन्य राजस्व मामलों की जानकारी ली और सभी प्रकरणों में प्रगति लाने के लिए कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आय, जाति, निवास के विशेष शिविर में डयूटी अनुसार उपस्थित रहने के लिए निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने शांति समिति के लिए समाज प्रमुखों के प्रभावशाली लोगों की सूची उपलब्ध कराने और साप्ताहिक बैठक में समय-सीमा के प्रकरणें पर प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।
