मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
Spread the loveगेम चेंजर्स’ में अमित त्रिवेदी ने...
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर और नोए़डा के कई हिस्सों में भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गयी। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम से भी लोगों को परेशानी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक पहले ही भारी बारिश का अनुमान लगाया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में कई जगहों पर सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के बाहर भी जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । दिल्ली के कई पॉश इलाकों में भी बारिश के कारण जलजमाव देखने को मिला। जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को एडवायजरी जारी करनी पड़ी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक और पोस्ट में कहा कि आश्रम चौक अंडरपास में भारी जलजमाव के कारण अपोलो अस्पताल से नीला गुंबद की ओर जाने वाले कैरिजवे में मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित है। पुलिस ने यात्रियों को इस क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी।
