नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
इंदौर (महू) 27 जुलाई 2024 केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर एवं स्टेशन मुख्यालय महू कैंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कारगिल विजय दिवस पर लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे और अंतिम दिन महू शहर के आर्मी पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चो ने भ्रमण किया। साथ ही उनके अभिभावक भी स प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर स्कूल बच्चों और उनके अभिभावकों ने सेना में उपयोग किए जान वाले हथियारों और उपकरणों के बारन्हे उपस्थित सेना अधिकारियों ने विस्तार से समझाइश दी। प्रर्दशनी के समापन समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार से शिखर सम्मान से सम्मानित लोक कलाकार श्रीमति कृष्णा वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना समूचे विश्व मे अनूठी है। हमारी सेना मे जोश और साहस है। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित ही कारगिल विजय दिवस हम भारतीयों के लिए गर्व भरा उत्सव है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि इंजीनियर हेमंत सिंह चौहान ने कहा कि कारगिल युद्ध न केवल भारतीय सेना के लिए प्रेरणा है बल्कि भारत के हर एक नागरिक के गर्व का विषय है। श्री चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढी विशेषकर बच्चो मे सेना के प्रति प्रेम बढने के साथ ही सम्मान का भाव आता है। इससे पूर्व केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने स्कूली बच्चो सहित अन्य उपस्थित लोगो से कारगिल विजय दिवस के सन्दर्भ मे संवाद किया। इस अवसर पर प्रश्नमंच भी आयोजित हुआ। सही जवाब देने वालो को अतिथियो ने पुरस्कृत किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के लोक कलाकारो ने देशभक्ति गीतो से ओतप्रोत रंगारंग प्रसतुतिया दी। इसके साथ ही विशेष अतिथि श्री हेमंत सिंह चौहान ने संदेशे आते है, यह देश हे वीर जवानो का, छोडो कल की बाते आदि गीत गाकर माहौल देशभक्तिमय कर दिया। प्रचार अधिकारी श्री परमार ने बताया कि इन दो दिनो मे तकरीबन 3 हजार स्कूली बच्चो, सेना जवान, अधिकारियो सहित महु शहर की आम जनता ने प्रर्दशनी का लाभ लिया।
*स्कूली बच्चो ने हथियार छूए और चलाना भी जाना*
प्रचार अधिकारी श्री परमार ने स्टेशन मुख्यालय महू केंट के सभी अधिकारियो,महू मीडिया, महू प्रशासन के साथ ही सभी स्कूल प्रबंधनो और शहर का जागरूक नागरिको का आभार माना।
———×——-
डी.एस.परमार
प्रचार अधिकारी ,
