पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
प्रथम चरण में 58 लोगो को मिलेगा शासकीय नौकरी
नक्सल पीड़ित परिवार को पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय समिति में हुआ निर्णय
बीजापुर, 25 जुलाई 2024
नक्सली हिंसा में मृतक के परिजनों को छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में इन्द्रावती सभाकक्ष में आयोजित हुई।
जिसमें कुल 58 पात्र आवेदकों को प्रथम चरण में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। पूर्व में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 19 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। जिसे तिथि में पुनः वृद्धि करते हुए 24 जुलाई 2024 को निर्धारित की गई। उक्त तिथियों में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करते हुए समिति के निर्णय के आधार पर विभिन्न विभागों में चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियुक्ति हेतु अंतिम रूप से 58 आवेदक प्रथम चरण में पात्र पाए गए हैं, 2015 के बाद यह नियुक्ति दी जा रही है।
30 जुलाई को आवेदकों की कौसलिंग इन्द्रावती सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे आयोजित की जाएगी। अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने आवश्यक जानकारी दी।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, डीईओ श्री रमेश निषाद, एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, पुलिस उप अधीक्षक श्री तुलसीराम लेकाम, सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी, सहायक आयुक्त आदिवासी डॉ. आनंद सिंह, सहित जिला पुनर्वास समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
