बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
बैठक में समुचित जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश
कोरिया, 25 जुलाई 2024
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह नेे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर अपनी प्रतिउत्तर देने के निर्देश दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रेषम विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने उक्त विभागों के अधिकरियों के अनुपस्थिति तथा आधा-अधूरी जानकारी देने पर नाराजगी व्यक्त की तथा इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी कड़ी में रेषम विभाग के सहायक संचालक श्री एस.एन. सिंह, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी बैकुण्ठपुर, सोनहत श्री बलवंत सिंह, श्री श्रेष्ट मिश्रा के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सेंगर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री मनोज खलखो, परियोजना अधिकारी बैकुण्ठपुर श्रीमती सरस्वती डे तथा सोनहत के श्रीमती शशि जायसवाल को अनुपस्थित तथा संबंधित योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
