आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
पटना,। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार सदन में विपक्ष पर काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि कहा कि सारे पार्टियों के साथ मेरी पहल पर जातिगत गणना करवाई थी। आप लोग बैठकर इस पर चर्चा करते लेकिन, आप लोग सुनना नहीं चाहते हैं। सारे पार्टियों ने जातिगत गणना का सपोर्ट किया था। नीतीश आरजेडी महिला विधायक पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद हमने ही महिलाओं को आगे बढ़ाया था। सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच कहा कि जातिगत गणना में हमने सब कुछ की जानकारी ली है। उसके बाद आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया है। जातिगत गणना के बाद 94 लाख गरीब लोगों की पहचान की गई। उनके विकास के लिए सरकार ने दो-दो लाख रुपया देना शुरू कर दिया। सीएम ने कहा कि आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई है लेकिन, राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। साथ ही नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भी आग्रह किया है। सीएम नीतीश ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि 2010 से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगना शुरू किया था लेकिन, कांग्रेस ने विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। आज केंद्र पूरी मदद कर रहा है, विशेष पैकेज दिया जा रहा है। नीतीश ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग मेरा हाय हाय कर रहे हैं…आप लोगों का भी हाय हाय, आप लोगों का भी हाय हाय। बता दें, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के नेता जमकर हंगामा कर रहे हैं। सबसे पहले आरजेडी, कांग्रेस और माले के विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में नारेबाजी की। विधायक नए आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इससे पहले बुधवार को कांग्रेस विधायक झाल बजाते हुए विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस ने कहा कि अगले पांच साल झाल बजाएंगे। वहीं विपक्ष के बाद अब बीजेपी विधायक भी पोर्टिको में पहुंच गए हैं और हाथों में पीएम और सीएम के नाम धन्यवाद पत्र दिखाते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं। बीजेपी विधायक बजट में बिहार को बड़ा पैकेज देने पर धन्यवाद दे रहे हैं।
