Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन से नौकरी तक मिलेगा बड़ा फायदा, कहीं आपकी राशि तो नहीं? जानिए…
Spread the love1 October 2026 Rashifal: अक्टूबर महीने...
Spread the love1 October 2026 Rashifal: अक्टूबर महीने...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
बच्चों से बातचीत कर ली समस्याओं की जानकारी, बच्चों की मांग पर की जाएगी त्वरित कार्यवाही
कोंडागांव, 23 जुलाई 2024
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सोमवार देर शाम फरसगांव में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान बालिकाओं के लिए संचालित विद्यालय में रीडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सभी खिड़कियों मंल जाली लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने इस दौरान बच्चों से भी बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के संबंध मंर जानकारी ली। बच्चों द्वारा खेल एवं संगीत शिक्षक सहित सामग्री की मांग रखी गई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी सभी मांगों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा सभी विद्यार्थी बहुत ही लगन के साथ पढ़ाई करें और सभी क्षेत्रों मंे आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पहल पर जनजातीय बच्चों को आदर्श वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की गई है। सभी बच्चे प्रतिभावान हैं तथा वे बहुत ही लगन के साथ पढ़ाई करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपने माता-पिता के आशाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अश्वन पुसाम, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त डॉ रेशमा खान, तहसीलदार श्री जय कुमार नाग सहित एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
