दीपावली से पहले करंट हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत, इलाके में शोक
Spread the loveबलौदाबाजार। घर में सफाई के दौरान...
Spread the loveबलौदाबाजार। घर में सफाई के दौरान...
Spread the love अयोध्या, 07 नवंबर । रामनगरी...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
रायपुर, 23 जुलाई 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम दर्शन हेतु श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज नारायणपुर जिला के 12 श्रद्धालुओं को नारायणपुर से दुर्ग रवाना किया गया। ये श्रद्धालु दुर्ग से आस्था विशेष ट्रेन से बनारस का दर्शन करते हुए अयोध्या धाम पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज निःशुल्क मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने-आने, रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, खाने की भी व्यवस्था शामिल रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सक दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
