सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
निखिल कामत और रणबीर कपूर के साथ ‘WTF पीपल’ के एक जबरदस्त एपिसोड में बॉलीवुड और उसके आगे की दुनिया में गोता लगाने के लिए तैयार हो जाइए। इस एपिसोड में हम रणबीर कपूर को अपनी लेटेस्ट फिल्म एनिमल की सक्सेस के बाद, निखिल कामत संग खुलकर बातचीत करते हुए देख सकते हैं। इस दौरान एक्टर ने फेम को हैंडल करने, बॉलीवुड की बारीकियों पर ध्यान देने, और फिल्म इंडिस्ट्री में अपनी पर्सनल जर्नी के बारे में खुलकर बात की है।
नए एपिसोड का ट्रेलर आ चुका है और अगले हफ्ते रिलीज होने वाले पूरे एपिसोड को देखने के लिए सभी के बीच बेसब्री बढ़नी लाजमी है।
बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक से एक्सक्लूसिव बातचीत वाले इस एपिसोड में, पर्दे के पीछे की कहानियों और ईमानदार विचार के बारे में जानें। इसमें रणबीर अपनी पॉपुलैरिटी की जर्नी, सामने आई मुश्किलों और करियर के दौरान सीखे गए अहम बातों के बारे में बात करते नजर आने वाले हैं। यह एपिसोड रणबीर कपूर के मन की गहराई में उतरने का वादा करता है, साथ ही लिस्नर्स को अपने कैरियर के टॉप पर पहुंच चुके एक एक्टर के जीवन की एक अनूठी झलक पेश करता है।
इस रोमांचक बातचीत को मिस न करें, क्योंकि यह खबरों से भी कहीं ज़्यादा गहरी है। अगले हफ़्ते ‘WTF पीपल’ के नए एपिसोड में रणबीर कपूर और निखिल कामथ को सुनें और जानें कि एंटरटेनमेंट इंडिस्ट्री को असल में क्या चलाता है।
