स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
Spread the loveरायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के...
Spread the loveसीहोर, 15 अक्टूबर 2026: वीआईटी भोपाल...
कृषकों को होगा व्यावसायिक लाभ
दंतेवाड़ा, 19 जुलाई 2024
दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक अंतर्गत ’’इंटरक्रापिंग’’ कर मनरेगा के तहत टसर (अर्जुना) के पौधे ग्राम पंचायत जावंगा के 3 हेक्टेयर एफआरए क्लस्टर पर लगाया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार उद्यान विभाग एवं रेशम विभाग के तत्वाधान में कृषकों को व्यवसायिक पौध रोपण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए इन पौधों का चयनित किया गया है। अर्जुना के पौधे रेशम कीट पालन तथ मसाला खेती हेतु हल्दी स्थानीय जलवायु के अनुरूप उपयुक्त माने गये है। जिन्हें ’’इंटरक्रापिंग’’ कर रोपा जायेगा। ’’इंटरक्रापिंग’’ एक बहुफसलीय प्रथा है जिसमें एक ही खेत में एक साथ दो या दो से अधिक फसलों की खेती शामिल होती है, जो पॉलिकल्चर का ही एक रूप है। इस प्रकार वन अधिकार पटटा प्राप्त कृषकों में श्री बोमड़ा वेक 0.8 हेक्टेयर भूमि में 3 हजार 280, श्री लखमु राम मंडावी 1.4 हेक्टेयर भूमि में 5 हजार 740 तथा लच्छू वेक 0.8 हेक्टेयर भूमि में 3 हजार 280 पौधे लगाये गये है।
