छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
यह जानकारी समाज की अध्यक्ष श्रीमती कौशल दुबे एवं आश्रम के अध्यक्ष श्री मन्नालाल पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान मे आयोजित इस पदयात्रा मे समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ,महासचिव उमेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में समाज जन सम्मिलित होंगे।
महासंघ के उज्जैन प्रतिनिधि एवं उज्जैन महासभा सचिव अभिजीत दुबे एवं ललित शर्मा ने बताया कि सामाजिक सरोकारों से सामाजिक सदस्यो को जोड़ने तथा सामाजिक संबंधों का महत्व प्रतिपादित करने के लिए, समग्र समाज में समरसता,प्रेमभाव ,स्नेह एवं सहिष्णुता बनाए रखने के लिए यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है। पदयात्रा मे समाज जन छोटे छोटे प्लेकार्ड , तख्तियां , बैनर लेकर चलेंगे जिस पर सामाजिक सरोकार से सम्बंधित बातें / नारे / स्लोगन आदि रहेंगे । पदयात्रियों के आगे गायकों का एक दल रहेगा जो “औदुम्बर है हम औदुम्बर ब्राह्मण” गीत गाता हुआ चलेगा।
ऐसी पद यात्राएं उज्जैन के बाद प्रदेश के अन्य शहरों व गांवो में भी अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित की जाएगी।
