Aaj Ka Panchang: तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 21 October 2026:...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...

.उज्जैन 15 जुलाई,2824/श्रावण भादौ मास और बाबा महाकाल की सवारियों की तैयारियों को लेकर सोमवार को संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ सवारी मार्ग का भ्रमण किया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि बाबा महाकाल की सवारी के श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सके इसका ध्यान रखा जाए। सुनियोजित ढंग से भीड़ प्रबंधन किया जाए। बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने वाली मंडलियों को पास जारी किया जाएं।
पुलिस महानिरीक्षक श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की सवारी मार्ग पर टू लेयर बेरिकेडिंग प्रभावी ढंग से की जाए। भगवान के मुखारविंद की पूजन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। पुजन के दौरान पूर्व निर्धारित संख्या में ही पंडे, पुजारियों और अतिथियों को प्रवेश दिया जाए। बाबा महाकाल सवारी मार्ग में पड़ने वाले होटल संचालकों से भी चर्चा कर उनके चेकिंग और चेक आउट के समय पर परिवर्तन किया जाए।

बैठक के पश्चात संभागायुक्त श्री गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक ने डीआईजी , कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाबा महाकाल की सवारी मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल चौराहा, चौबीस खंभा , रामानुजकोट, रामघाट , ढाबा रोड, गोपाल मंदिर होते पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
संभागायुक्त श्री गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक श्री सिंह ने उपरोक्त मार्गों पर बैरिकेडिंग समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग व्यवस्थित और मजबूत हो। एमपीईबी को निर्देशित किया गया कि बिजली के पोलो को प्लास्टिक शीट से कवर करवाएं। झूलते बिजली के तारों और खभों की मरम्मत भी की जाएं। एमपीईबी जगह-जगह अमले को तैनात करें। लोग ट्रांसफार्मर पर ना चढ़े,इसका विशेष ध्यान रखें। नगर निगम उज्जैन को सवारी मार्ग पर साफ सफाई, पेयजल, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर उज्जैन श्री सिंह ने बताया कि श्रावण भादौ मास में बाबा महाकाल की कुल 7 भव्य सवारियां निकाली जाएगी। जिसमें पहली सवारी 22 जुलाई को और अंतिम सवारी 2 सितंबर को निकाली जाएगी। बाबा महाकाल की सवारी अपने निर्धारित स्थान पर प्रस्थान कर समय पर पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैरिकेडिंग व्यवस्था और मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को पाबंद किया गया है। चिकित्सा व्यवस्था के लिए एग्जिट गेट पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। साथ ही बिस्तरीय अस्पताल का भी सुचारु संचालन किया जाएगा।
सवारी मार्ग पर लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सवारी के साथ एक चलित रथ चलेगा जिसमें दोनों ओर एलईडी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन हो सकेंगे।
इस दौरान डीआईजी श्री नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत और प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर श्री मृणाल मीना, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत सिंह राठौड़, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन, सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण श्री संदीप सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
