पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूजे के हो चुके है. उनकी शादी की चर्चाएं इन दिनों जोरो शोरो से चारो ओर हो रही है. ऐसे में इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शादी के बाद अंबानी परिवार की बहु के रूप में राधिका पहली बार एंटीलिया पहुंची. इस दौरान उनका जमकर फूलों से स्वागत किया गया.
राधिका पर हुई फूलों की बरसात
राधिका के एंटीलिया आते ही पूरा अंबानी परिवार ख़ुशी में झूमता हुआ नजर आया. इस दौरान राधिका का वेलकम फूलों की बरसात करके किया गया. फूलों की बारिश ने राधिका का दिल जीत लिया.
ननद-भाभी ने किया तिलक
अनंत-राधिका के गृह प्रवेश पर अनंत अंबानी की भाभी श्लोका मेहता और बहन ईशा अंबानी ने दोनों का स्वागत करते हुए तिलक किया. उसके बाद दोनों ने राधिका और अनंत को गले भी लगाया. ख़ुशी में डूबा परिवार नई नवेली बहू के आने से काफी खुश नजर आया.
चर्चा में अंबानी परिवार
गौरतलब है कि इन दिनों अंबानी परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि मुंबई में हो रही मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को देख हर कोई हैरान है. करोडो रूपये की लागत खर्च कर हो रही ये शादी कई मायनों में खास मानी जा रही है. बता दे कि इस शादी में मुकेश अंबानी ने लगभग 2700 हजार करोड़ रूपये का खर्च किया है, जो उनके दोनों बच्चों की शादी में किए गए खर्च से कई गुना ज्यादा है.
देश-विदेश के मेहमानों ने की शिरकत
बता दे कि अनंत अंबानी की शादी में देश ही नहीं बल्कि विदेश के मेहमानों ने भी शिरकत की. साथ ही बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सुपरस्टार, नेता -राजनेता और भारतीय क्रिकेटरों ने भी अनंत राधिका की शादी में जमकर मौज-मस्ती की. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है.
