शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार
Spread the loveमुख्यमंत्री साय अर्बन चैलेंज फंड एवं...
Spread the loveमुख्यमंत्री साय अर्बन चैलेंज फंड एवं...
Spread the loveमुंबई। देश के दूरसंचार और डिजिटल...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई...
रायपुर, 05 जुलाई 2024
डिजिटल सचिवालय परियोजना के क्रियान्वयन हेतु आज राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को चिप्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
चिप्स द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में एचआरएमएस सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है, जिसमें अवकाश के लिए आवेदन, अचल संपत्ति विवरण और गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन भरा जा सकेगा। राजभवन में भी डिजिटल एचआरएमएस सॉफ्टवेयर के संचालन हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित चिप्स के प्रशिक्षणकर्ताओं ने सभी शंकाओं का उचित समाधान किया।
प्रशिक्षण में उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, अवर सचिव सुश्री अर्चना पाण्डेय, नियंत्रक श्री संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
