बच्चों के टैलेंट और क्रिएटिविटी को मंच देगा ‘दीवाली फेस्टिवल – किड्स फेस्टिव बाजार।
Spread the loveरविवार 25 अक्टूबर को सुबह 11:00...
Spread the loveरविवार 25 अक्टूबर को सुबह 11:00...
Spread the loveरायपुर – राजधानी शहर रायपुर में...
Spread the loveसलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर...
रायपुर, 4 जुलाई, 2024
जनदर्शन में आज नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पौंसरी के किसान अशोक रजक आए। उन्होंने कहा कि मेरे गांव के पटवारी के पास एक काम के लिए आवेदन दिया। कई दिनों तक संपर्क के बावजूद काम नहीं हो पा रहा इससे मैं हलाकान हो गया हूं।
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही बेमेतरा कलेक्टर को किसान के आवेदन की प्रगति के संबंध में जांच कर राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी देखें कि मामले में विलंब क्यों हुआ, यदि लापरवाही हुई है तो संबंधित पटवारी पर कार्रवाई की जाए।
उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में जो भी राजस्व संबंधी प्रकरण आ रहे हैं। उनके निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित कलेक्टर को आवेदन फॉरवर्ड किया जा रहा है ताकि आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई की जा सके।
