कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
मुख्यमंत्री श्री साय राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर, 02 जुलाई 2024


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं यूथ मोटिवेटर सुश्री जया किशोरी के यहां आने से यहां उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। यूट्यूब में इनके प्रेरक वीडियोज़ बहुत पसंद किए जाते हैं। जब मेरे पास कुछ व्यक्तिगत समय निकल पाता था तो यूट्यूब में इनके मोटिवेशनल और आध्यात्मिक वीडियोज़ मैं स्वयं देखता था। आप लोग इनसे प्रेरित हैं, मुझे भी जब कभी सुनने अवसर मिलता है, तो प्रेरित होता हूं। सुश्री जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य हम भारत की युवा शक्ति के दम पर हासिल करेंगे। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यहां युवाओं की संख्या जनसंख्या में सर्वाधिक है। इस तारतम्य में हम विकसित छत्तीसगढ़ को दृष्टिगत रखते हुए जो विजन डॉक्यूमेंट बना रहे हैं, इसमें युवाओं की शिक्षा, प्रतिभा, रोजगार, कौशल विकास तथा स्वरोजगार आदि में युवाओं के लिए अवसर और विकास मे उनकी समग्र भागीदारी पर हमारा फोकस होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप लोगों की ताकत और ऊर्जा से ही हम छत्तीसगढ़ का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुश्री जया किशोरी ने अपने प्रेरक व्याख्यान से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभान्वित किया और युवाओं को प्रेरित किया। उसके लिए मैं उन्हें पुनः धन्यवाद देता हूं।
राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम लल्लूराम डॉट कॉम और न्यूज 24 एमपी सीजी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत व श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।
