मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
Spread the loveगेम चेंजर्स’ में अमित त्रिवेदी ने...
कोरिया, 01 जुलाई 2024
बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की पहल से विभिन्न विकास कार्याे के लिए 21 लाख 25 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत पिपरा के ग्राम आंजोखुर्द डांडपारा में मदन सिंह के धर से रामचन्द्र सिंह घर होते हुए तालाब की ओर नाली निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 95 हजार, डांडपारा में ही रामबाई के घर से भईयालाल, रवि के घर की ओर नाली निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 70 हजार एवं माध्यमिक शाला आंजोखुर्द में चबुतरा शेड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 60 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त सभी विकास कार्य हेतु संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
विधायक श्री राजवाड़े की पहल से योजना एवं सांख्यिकी शाखा ने प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी की है।
