बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
लोकसभा निर्वाचन में शानदार सफलता के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर, 25 जून 2024
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गत दिवस छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी के नेतृत्व में कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंनेे मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन में शानदार सफलता अर्जित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रदेश कंवर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कंवर समाज के टाटीबंध रायपुर स्थित प्रादेशिक कार्यालय में 23 जून को समाज की प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी के साथ जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों से लगभग 250 सामाजिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश समिति के महासचिव श्री नकुल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गण सुश्री सविता साय, श्री उपेंद्र पैकरा, श्री थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष श्री बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य श्री संदीप पैकरा भी शामिल थे।
