छत्तीसगढ़ में आज बरस सकते हैं बादल, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर।: अक्टूबर का आधा महीना बीत...
Spread the loveरायपुर।: अक्टूबर का आधा महीना बीत...
Spread the loveछत्तीसगढ़ को तीन नए IAS अधिकारी...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस)...
INDORE/अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं महासचिव उमेश द्विवेदी के अनुसार तीन चरण में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को ज्ञानश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा
जानकारी अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के उज्जैन प्रतिनिधि अभिजीत दुबे एवं ललित शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं गांवो के साथ ही महाराष्ट्र एवं राजस्थान से भी हैं।ज्ञानश्री के आयोजक अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं महासचिव उमेश द्विवेदी के अनुसार तीन चरण में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को ज्ञानश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा होगी इसमें से श्रेष्ठ प्रतियोगियों के लिए द्वितीय चरण होगा वह भी लिखित रहेगा, तृतीय चरण में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, रैपिड फायर क्वेश्चन एवं बजर राउंड रहेंगे। इस अवसर पर जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर महेश शर्मा विशेष रूप से सम्बोधित करेंगे । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले समस्त विद्यार्थियों को आने-जाने का किराया एवं टोकन गिफ्ट भी दिया जाने वाला है। एक दिन पूर्व आने वाले विद्यार्थियों के लिए रामाश्रय एवम औदुम्बर भवन जूनी इंदौर में रुकने की व्यवस्था की गई है।
प्रतियोगिता के मेंटर के रूप में सोमेश चौधरी,दीपक शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा, नागेश द्विवेदी, ममता दुबे ,आकांक्षा द्विवेदी सभी प्रतियोगी बच्चों को निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं।
ऋतुजा पंडित एवं अंशु दुबे ने बताया कि अपरान्ह 04बजे पुरस्कार वितरण के समय उपस्थित समाज जनों से भी सामान्य ज्ञान व औदुम्बर ब्राह्मण समाज से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जाएंगे तथा सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
