VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
इन्दौर। जयपुरिया प्रबंध संस्थान, इन्दौर, में 22 जून 2024 को अपना 12वॉ दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि सुश्री नीतु काशीरामका, एमडी, वीआईपी इन्डस्ट्रीज रहेंगे। समारोह की शुरूआत सुबह 10:00 बजे दीप प्रज्जवलन और देवी सरस्वती की प्रार्थना के साथ कॉलेज के सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि, कॉलेज के चेयरमेन, श्री शरद जयपुरिया, वाइस चेयरमेन श्रीवत्स जयपुरिया जी एवं संस्थान के निदेषक डॉ दीपांकर चक्रवर्ती, सभी शिक्षकगण और पीजीडीएम बैच 2022-24 के सभी छात्र एवं छात्राओं के प्रस्तुती में की जाएगी।
श्री शरद जयपुरिया जी, चेयरमेन, जयपुरिया गु्रप, स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए दीक्षांत समारोह को शुरू करने की घोषणा करेंगे।
संस्थान के निदेषक डॉ दीपांकर चक्रवर्ती द्वारा वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 का विमोचन किया जाएगा। वार्षिक रिर्पोट में पिछले शैक्षणिक सत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। समारोह में उपस्थित 171 छात्र एवं छात्राओं को पीजीडीएम डिपलोमा से सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्र एवं छात्राओं को चेयरमेन स्वर्ण पदक, वाईस चेयरमेन रजत पदक एवं निदेशक कास्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में श्री श्रीवत्स जयपुरिया जी द्वारा आभार भाषण दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह का समापन राष्ट्गान गा कर किया जाएगा।
