मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित
Spread the love लता दीदी के सुरों में...
Spread the love लता दीदी के सुरों में...
Spread the love लखनऊ, 29 सितंबर । भारतीय...
Spread the love गोरखपुर, 29 सितंबर । मुख्यमंत्री...
जगदलपुर 19 जून 2024
जिले में प्रचलित 204698 राशनकार्डों में से 194113 (98.83 प्रतिशत) राशनकार्डों के नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है तथा 10585 राशनकार्डों का नवीनीकरण होना शेष है। खाद्य विभाग द्वारा आगामी 30 जून 2024 तक राशनकार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गए हैं। नवीनीकरण हेतु शेष राशन कार्डधारियों की दुकानवार सूची सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। नवीनीकरण हेतु शेष राशन कार्डधारी अपनी राशनकार्ड का नवीनीकरण स्वयं मोबाईल एप के माध्यम से कर सकते हैं अथवा उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर करवा सकते हैं। खाद्य अधिकारी द्वारा आग्रह किया गया है कि जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिनके द्वारा अभी तक अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अथवा स्वयं मोबाईल एप के माध्यम से 30 जून 2024 तक अनिवार्य रूप से राशनकार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण करवाएं।
